51 |
टमाटर |
फल बेधक |
नीचे दिए गए समेकित कीट प्रबंधन का अनुसरण करें : इमिडाक्लोप्रिड (0.3 मि. ली./ली.) या थायोमेथॉक्सम (0.3 ग्रा./ली.) में पौधों को डुबोएं। टमाटर की प्रत्येक 16 पंक्तियों के बीच 45 दिन पुराने अफ्रीकी गेंदे के पौधों की एक पंक्ति की बुवाई करें। प्रतिरोपण के 15 दिनों के पश्चात इमिडाक्लोप्रिड (0.3 मि. ली./ली.) या थायोमेथॉक्सम (0.3 ग्रा./ली.) का छिड़काव करें। रोपण से पहले पत्ती मोड़क से संक्रमित पत्तियों को हटा दें और पुष्पण से पहले 2-3 बार दोहराएं। प्रतिरोपण के 28, 35 और 42 दिनों पर एनपीबी 250 एलई का छिड़काव करें (2 प्रतिशत गुड़ मिलाकर सायंकाल में छिड़काव करें)। |
52 |
|
फुदक |
पुष्पण से पहले इमिडाक्लोप्रिड (0.3 मि. ली./ली.) का छिड़काव करें। पुष्पण के बाद छिड़काव न करें। |
53 |
भिंडी |
बेधक |
बुवाई के 7 और 10 दिनों के बाद नीम साबुन (1%) या 4% नीम बीज पाउडर का छिड़काव करें। |
54 |
|
काष्ठकीट |
डाइमिथोयेट (2 मि. ली./ ली.) का छिड़काव करें |
55 |
बीन |
तना मक्खी |
बुवाई के 7 और 10 दिनों के अंतराल पर नीम बीज पाउडर (4%) का छिड़काव करें। |
56 |
फूल गोभी |
डाइमंड मोथ |
प्रतिरोपण से एक दिन पहले 1 मि. ली. या 1 ग्रा./ली. बीटी संरूपण के साथ पौधों पर छिड़काव करें। बंद गोभी के रोपण के समय पर बंद गोभी की प्रत्येक 25 पंक्तियों के बीच एक पंक्ति में सरसों की बुवाई करें। 15-20 डीएपी के बाद नीम बीज पाउडर (4%) या बीटी-1 मि.ली./ली. या नीम साबुन 10 ग्रा./ली. का छिड़काव करें। 4-5 दिनों के अंतराल पर छिड़काव दुबारा करें। ऐफिड के नियंत्रण के लिए आवश्यकतानुसार डाइमिथोऐट 2 मि.ली./ली. का छिड़काव करें। |
57 |
बंद गोभी |
डाइमंड मोथ, पत्ती जालक, ऐफिड |
नीचे दिए गए आईपीएम का अनुसारण करें : प्रतिरोपण से एक दिन पहले 1 मि. ली. या 1 ग्रा./ली. बीटी संरूपण के साथ पौधों पर छिड़काव करें। बंद गोभी के रोपण के समय पर बंद गोभी की प्रत्येक 25 पंक्तियों के बीच एक पंक्ति में सरसों की बुवाई करें। 15-20 डीएपी के बाद नीम बीज पाउडर (4%) या बीटी-1 मि.ली./ ली. या नीम साबुन 10 ग्रा./ली. का छिड़काव करें। 4-5 दिनों के अंतराल पर छिड़काव दुबारा करें। ऐफिड के नियंत्रण के लिए आवश्यकतानुसार डाइमिथोऐट 2 मि.ली./ली. का छिड़काव करें। |
58 |
प्याज |
काष्ठकीट |
बुवाई के 10 दिनों के अंतराल पर 4-5 बार नीम बीज पाउडर (4%) या नीम साबुन (1%) का प्रयोग करें। |