Sample Heading

Sample Heading

भा.कृ.अनु.प.-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान .....

Primary tabs

भा.कृ.अनु.प.-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलूरु में हिंदी सप्ताह का उद्घाटन

भा.कृ.अनु.प.-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलूरु में हिंदी सप्ताह-2020 का उद्घाटन 14.09.2020 को हिंदी दिवस मनाने के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार बिल्लूरे, पूर्व संयुक्त निदेशक (राजभाषा), इसरो, बेंगलूरु मुख्य अतिथि थे।

 

डॉ. अनिल कुमार नायर, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी सहायक निदेशक (राजभाषा) ने मुख्य अतिथि, संस्थान के निदेशक एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े अन्य सभी प्रतिभागियों का इस कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कार्यालय के दैनिक कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की एक संक्षिप्त भूमिका प्रस्तुत की तथा हिंदी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों का विवरण भी दिया।

 

श्री जी.जी. हरकंगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि हिंदी केंद्रीय सरकार की राजभाषा है और भारत के संविधान एवं राजभाषा अधिनियम और नियमों के अनुसार अपने वैज्ञानिक एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और इसका प्रचार-प्रसार हमारा कर्तव्य है। उन्होंने इस अवसर पर संस्थान द्वारा प्रकाशित राजभाषा पत्रिका “बागवानी” का भी उल्लेख किया।

 

मुख्य अतिथि श्री अशोक बिल्लूरे ने हिंदी कैसे राजभाषा बनी इसका विस्तृत लेखाजोखा प्रस्तुत की और बताया कि इस देश में क्षेत्रीय भाषाओं और हिंदी को कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी को विश्व भाषा के रूप में स्वीकार करने के प्रयास जारी हैं। 

 

डॉ. एम.आर. दिनेश, निदेशक, भा.कृ.अनु.प.-भा.बा.अनु.सं. ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कहा कि हिंदी एक सरल भाषा है और इसका प्रयोग दैनिक संप्रेषण में किया जा सकता है। यह संस्थान हमेशा अपने कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहन देता है।

 

डॉ. रवि भूषण तिवारी, प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, हिंदी सप्ताह आयोजन समिति ने आभार प्रकट किया।