Sample Heading

Sample Heading

बैंगलोर में आयोजित राजभाषा संबंधी संसदीय समिति की दूसरी उप-समिति की निरीक्षण बैठक

Primary tabs

संसदीय राजभाषा समिति ने 17.4.2021 को  बैंगलुरु में भा. कृ.अनु.. – भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान के साथ निरीक्षण बैठक की। इस दौरान समिति ने मंत्रालय एवं विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यालय में हो रहे राजभाषा हिन्दी के कार्यों का पुनर्विलोकन किया।

संसदीय राजभाषा समिति की द्वितीय उप समिति की राजभाषा निरीक्षण बैठक बेंगलुरु में दिनांक 15 अप्रैल 2021 से 20 अप्रैल 2021 तक आयोजित की गई इसके अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, हेसरगट्टा बेंगलुरु का निरीक्षण 17 अप्रैल 2021 को किया गया बैठक के दौरान, समिति ने मंत्रालय और विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में भा.कृ.अनु..-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान में किए जा रहे राजभाषा के कार्यों की समीक्षा की समिति ने संस्थान द्वारा राजभाषा हिंदी में किए जा रहे कार्यों के लिए संस्थान तथा कर्मचारियों की सराहना की तथा और अधिक कार्य करने के लिए सुझाव भी दिया। इस बैठक में संस्थान की ओर से डॉ. एम.आर. दिनेश, निदेशक, डॉ. विक्रमादित्य पांडे, सहायक महानिदेशक (बागवानी) भा.कृ.अनु.., नई दिल्ली, श्रीमती सीमा चोपड़ा, निदेशक, राजभाषा, भा. कृ. अनु.., नई दिल्ली, संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. के.के. उप्रेती, डॉ.आर.बी. तिवारी, डॉ. पी.सी. त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार नायर, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अंजनी कुमार झा तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री. जी.जी. हरकंगी ने भाग लिया।