Sample Heading

Sample Heading

पपीता - सूर्या

Primary tabs

सूर्या

यह सनराइज सोलो x पिंक फ्लेश स्वीट की संतति है। इसे एफ14 पीढ़ी से चयनित किया गया है। अत: इसके बीजों को द्विलिंगी फूलों की युग्मता से या मादा फूलों को द्विलिंगी फूलोंक के साथ संकरीकरण कर प्राप्त किया जाता है। इसके पादप गाय उभयलिंगी प्रकृति के होते हैं और उनमें कोई भी नर पादप नहीं होते हैं। इसके फलों की आकृति सनराइजसोलो के समान है। सोलो की तुलना में इसके पादप छोटे होते हैं। इसका छिलका मुलायम होता है, पकने की अवस्था पर इसका रंग समान रूप से पीला होता है। इसके फलों का आकार मध्यम तथा वजन लगभग 600 से 800 ग्रा. होता है, इसमें थोड़ी मात्रा में कैवेटी होती है। इसका गूदा लगभग 3 एवं 3.5 से. मी. मोटा, गहरा लाल और मीठा होता है। इसमें 13.5-150ब्रिक्स टीएसएस होता है। इसका सुवास अच्छा होता है। इसकी टिकाऊपन गुणवत्ता अच्छी है। इसकी प्रतिपादप उपज लगभग 55 से 65 कि. ग्रा. (60 एवं 65 टन प्रति एकड़) होती है।