Sample Heading

Sample Heading

दूधी खुम्ब की उत्पादन प्रौद्योगिकी

Primary tabs

मिल्की मशरूम के लिए कृषि प्रौद्योगिकी

केलोसाइब प्रजा., जिसे आमतौर पर मिल्की मशरूम के नाम से जाना जाता है, के लिए कृषि प्रौद्योगिकी का मानकीकरण स्‍थानीय रूप से उपलब्‍ध अवस्तर (सब्‍सट्रेट) पर किया गया। यह पहली भारतीय मशरूम किस्म है जिसका आईआईएचआर द्वारा व्यावसायीकरण किया जा रहा है। यह किस्‍म उष्‍ण प्रदेश की प्रजाति है और इसकी शेल्‍फ लाइफ बहुत अच्‍छी है।.

 

अवस्तर (सब्‍सट्रेट) बनाना

(धान या गेहूं की भूसी)

 

 

 

 

छोटे (1-2 से. मी.) टुकड़ों में काटकर 2-3 घंटों तक पानी में भिगोया जाना।

 

 

 

 

 

 

सबस्‍ट्रेट को गर्म पानी (80°से.) में दो घंटों तक रखकर पाश्चुरीकृत किया जा सकता है (ऐसे में टुकड़ों को पहले से भिगोए जाने की आवश्‍यकता नहीं होती है)। यह लघु श्रेणी उत्‍पादन या दो घंटों तक 80°से. पर स्‍टीम पाश्चुरीकरण (आटोक्‍लेव या विशेष स्‍टीम चैम्‍बरों में) के लिए उपयुक्‍त है, अर्द्ध-वाणिज्यिक उत्‍पादन या 15 मिनटों तक 121°से., 15 lb दबाव पर (वाणिज्यिक उत्‍पादन के लिए सर्वश्रेष्‍ठ विधि) एक आटोक्‍लेव में टीकाकरण (पीपी बैगों में भरने के पश्‍चात रूई से ढक देना) के लिए उपयुक्‍त है।

 

    

गरम पानी से पाश्चुरीकरण      स्‍टीम पाश्चुरीकरण       

स्‍टीम कीटाणुनाशन  

 

 

एक कि. ग्रा. पाश्चुरीकृत अवस्तर (65% नमीयुक्‍त) को पॉलीप्रोपिलीन थैलियों में भरकर उसे गैर-अवशोषक रूई से ढकना चाहिए।

 

 

 

 

पाश्चुरीकरण विधि में, थैलियों में सबस्‍ट्रेट भरते हुए स्‍पानिंग (5% अर्द्ध-सबस्‍ट्रेट की दर से कीटाणुहीन करना) या टीकाकृत विधि में टॉप स्‍पानिंग।

 

 

 

                                                   

                                                                                                                                पाश्चुरीकृत थैलियों में स्‍पानिंग                      टीकाकृत थैलियों में टॉप स्‍पानिंग

 

 

 

डार्क रूम में स्‍पान रनिंग (30-38°C, 25-30 दिन)

 

 

 

 

 

 

 

लाल तेल या लाल मृदा के मिश्रण के साथ केसिंग + अपघटित नारियल जटा कम्‍पोस्‍ट (1:1), pH 8.0

 

 

 

 

केसिंग के पश्‍चात क्रॉपिंग रूम में शिफ्ट हो जाना, 30-38°से., आर्द्रता 80-85%, प्रकाश, वायु-संचारण।

 

 

 

पिनहेड की शुरूआत (केसिंग के 7-10 दिनों के बाद)

 

 

 

 

 

 

 

फसल-कटाई (पिनहेड आरंभ होने के 3-4 दिनों के बाद, 30-38° से., आर्द्रता 80-85%, प्रकाश, वायु संचारण।

 

 

 

 

 

 

 

ताजे, सूखे मशरूम या मशरूम को उत्‍पादों के रूप में बेचा गया।

 

मशरूम प्रयोगशाला, आईआईएचआर द्वारा दी जाने वाली सेवाएं

1. ऑइस्‍टर मशरूम (प्‍ल्‍यूरोटस प्रजातियां) की वाणिज्यिक किस्‍मों, अर्थात दूधिया मशरूम (कालोसाइब इंडिका), शिरोटामोगिटेक (हिपसीजाइगोअस वुलमेरियस) और शीटेक (लैनटिनुला इडोडेस) के स्‍पान को अग्रिम रूप से ऑडर दिए जाने के आधार पर व्‍यक्तिगत रूप से खरीदा जा सकता है।

2. मशरूम बीज उत्‍पादन और मशरूम कृषि प्रौद्योगिकी पर नियमित रूप से अलग-अलग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान किए जाते हैं।

3. साहित्‍य - मशरूम की खेती पर बुलेटिन, मशरूम की खेती पर फोल्‍डर।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: निदेशक, आईआईएचआर, हेसरघट्टा लेक पोस्‍ट, बेगलुरू- 560089, ई-मेल (director@iihr.ernet.in (link sends e-mail)