Sample Heading

Sample Heading

आम - अर्का अनमोल

Primary tabs

अर्का अनमोल:

यह अल्फोंसो x जनार्दन पसंद से विकसित है। यह अर्द्ध-ओज प्रकृति की है, इसमें नि‍यमित फलन होता है और यह उच्च सघन रोपण के लिए उपयुक्त है। यह एक पछेती मौसम वाली किस्म है, इसकी फसल-तुड़ाई जून माह के दूसरे सप्ताह के दौरान की जाती है। इसके फल लंबी आकृति, मध्यम आकार के होते हैं, फल का वजन लगभग 300-330 ग्राम होता है। इसका डंठल लंबवत होता है। परिपक्‍वता की अवस्था पर इसके फल का रंग हल्का हरा हो जाता है और पूर्ण रूप से पकने पर इसका रंग समान रूप से सुनहला पीला हो जाता है। इसका छिलका पतला और मुलायम होता है। इसका गूदा नारंगी रंग का ठोस और रेशा एवं स्पंजी टिशु रहित होता है। इसमें बेहतर शक्कर-अम्लीयता का मिश्रण होता है। इसमें लगभग 19° ब्रिक्स का टीएसएस होता है। इसके गूदे की प्राप्ति लगभग 70-75% है और इसकी टिकाऊपन गुणवत्ता बहुत अच्छी है।