Sample Heading

Sample Heading

अचार बनाने के यंत्र

Primary tabs

Technology Technology Technology
Unripe/Raw mango peeler Raw mango slicer Raw mango cube cutter
     
Hot water treatment plant Garlic bulb breaker Garlic peeler

 

 

कच्चे आम को छीलने का उपकरण कच्चे आम को काटने का उपकरण

कच्चे आम को क्यूब के आकार में काटने का उपकरण  

गरम पानी से उपचारित करने का सयंत्र लहसुन के कंदों को तोडने का उपकरण

लहसुन को छीलने का उपकरण

भारत लगभग 1.5 करोड़ टन आम का उत्‍पादन करता है। आम का अचार दक्षिण एशिया का एक विशिष्‍ट खाद्य व्‍यंजन है। आचार उद्योग का आकार बहुत बड़ा है। ब्रांडेड अचार विभिन्‍न प्रकार के पैकेजों में बाजार में उपलब्‍ध हैं। अचार बनाने में जो सामान्‍य कार्य किए जाते हैं वे समय लगने वाले और जटिल हैं तथा उनमें स्‍वच्‍छता नहीं बरती जाती है। दूसरी ओर, आम का अचार यंत्रिक रूप से बनाए जाने से श्रम की आवश्‍यकता कम होगी, उद्योग की क्षमता बढ़ेगी और उत्‍पाद स्‍वच्‍छ भी होंगे। अचार, चटनी, थोपू और अमचूर (कच्‍चे आम का सूखा पाउडर) बनाने के लिए कच्‍चे आम को प्रसंस्‍कृत किया जाता है। थोपू, अमचूर और चटनी उद्योग के लिए कच्‍चा आम पीलर की क्षमता 200 कि. ग्रा. प्रति घंटा है। इस छिलका उतारने वाले यंत्र (आम पीलर) का उपयोग चटनी और थोपू बनाने के लिए छिले हुए आम को पिसने के लिए भी किया जा सकता है।

आम का अचार बनाने हेतु कच्‍चा आम स्‍लाइसर और क्‍यूब कटर से कच्‍चे आम को लगभग 10 x 10 x 16 मि. मी. के छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। आम स्‍लाइसर में कच्‍चे आम को टुकड़ों में काटे जाने के बाद उन्‍हें साधारण रूप से अलग किया जाता है और आम के टुकड़ों को पुन: काटने के लिए क्‍यूबकटर में डाला जाता है। स्‍लाइसर की क्षमता एक टन प्रति घंटा है और क्‍यूब कटर की क्षमता 0.5 टन प्रति घंटा है।

भारत में दो लाख हैक्‍टे. क्षेत्रफल की खेती से लहसुन का 11 लाख टन प्रति वर्ष उत्‍पादन किया जाता है। लहसुन एक महत्‍वपूर्ण औषधीय फसल है। लहसुन का अचार बाजार में बहुत लोकप्रिय है। लहसुन के अचार के उत्‍पादन के लिए न्‍यूनतम प्रसंस्‍करण सुविधा की आवश्‍यकता होती है। लहसुन अचार बनाने वाले उद्योग के लिए लहसुन बल्‍ब ब्रेकर और पीलर विकसित किया गया है। इन मशीनों को साधारण रूप से प्रचालित की जाती है और ये अचार बनाने तथा होटल एवं कैटरिंग उद्योग के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। लहसुन बल्‍ब ब्रेकर की क्षमता 50 कि. ग्रा. प्रति घंटा और पीलर की क्षमता 12 कि. ग्रा. प्रति घंटा है। लहसुन छिलका उतारने वाले यंत्र की दक्षता लगभग 85% है।