Sample Heading

Sample Heading

अंगूर - अर्का चित्रा

Primary tabs

अर्का चित्रा:

यह अंगूर कलन और अनाब-ए-शाही के संकरण से विकसित संकर है। इसके पादप मध्यम औजपूर्ण होते हैं, इसकी उपज क्षमता लगभग 38 टन/हे. है और 34 कि.ग्रा./बेल है। छँटाई से फसल कटाई तक इसमें 154-158 दिनों का समय लगता है। इसमें भारी गुच्छों में फलन होता है, जिसका औसतन वजन 310 ग्राम होता है, इसके फल हरे-पीले, गोल से अंडाकार होते हैं तथा मुख भाग गुलाबी, मामूली रूप से लंबवत होता है, बेरी का औसतन वजन 3.18 ग्राम होता है। इसमें टीएसएस तत्‍व 20 से 21°ब्रिक्स के बीच तथा अम्लीयता 0.4-0.6 प्रतिशत होती है। इसकी बेलों में भारी फलन होता है, इसकी बेरी आकर्षक होती है। यह टेबल प्रयोजन के लिए उपयुक्त है। इसकी प्रत्येक शाखाओं में फलन होता है और इसलिए इसमें छंटाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यहशीर्ष सधाई प्रणाली के लिए भी उपयुक्त है। इससे प्रत्येक वर्ष 2 बार फसल प्राप्त किया जाना संभव है। यह संकर चूर्णिल आसिता के प्रति सहनशील है।